Bulandsehar News: शिवभक्तों की आस्था से चमका बाजार, दो सप्ताह में 400 करोड़ का कारोबार
बुलंदशहर, अगस्त 11 -- Bulandsehar News: सावन मास की शिवरात्रि के समापन के साथ ही जिले में संपन्न हुई भव्य कांवड़ यात्रा ने स्थानीय अर्थव्यवस्था और बाजार को जबरदस्त रफ्तार दी है। बीते दो सप्ताह के दौरान जिले भर के प्रमुख बाजारों में सेवादारों की भारी चहल-पहल देखने को मिली। कांवड़ यात्रा से जुड़ी सामग्रियों, भगवा वस्त्रों, सजावटी सामानों, खाद्य पदार्थों, टेंट, लाइटिंग और साउंड सिस्टम को मिलाकर कुल मिलाकर 400 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया गया है। आस्था के इस महापर्व में हुई रिकॉर्ड खरीदारी से थोक व्यापारियों, किराना व्यवसायियों, टेंट और साउंड ऑपरेटरों से लेकर छोटे रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं तक सभी के चेहरे खिल उठे हैं। सावन माह की शुरुआत होते ही जिले के बाजारों की रौनक पूरी तरह बदल गई थी। इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.