Bulandsehar News: शिक्षिका के कमरे से जेवरात चोरी, हत्या की साजिश
बुलंदशहर, अक्टूबर 1 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के राधा नगर में किराए के मकान में रहने वाली एक शिक्षिका के पड़ोस में रहने वाले किराएदार दंपति ने उसके कमरे का ताला तोड़कर गहने चोरी कर लिए। पीड़िता की हत्या की साजिश भी रची गई। पुलिस में तहरीर देने पर आरोपी दंपति पुन: सामान चोरी कर फरार हो गया। नगर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला राधा नगर निवासी प्रियंका पत्नी बिजेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह एक एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं और किराए के मकान में रहती है। पीड़िता के अनुसार उनके बराबर वाले कमरे में आयरा व उसका पति इकरार रहते हैं। आरोप है कि 10 सितंबर को जब वह सुबह स्कूल पढ़ाने गई थीं और दोपहर लौटी तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे से दो जोड़ी सोने के कुंडल गायब थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.