बुलंदशहर, जुलाई 2 -- Bulandsehar News: तहसील क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर स्थित पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। अभियान 15 जुलाई तक संचालित होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह ने पहुंचकर विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को मिलकर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना होगा। छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Shravasti News: स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों ने नि...