बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी प्रथम में एक शिक्षक के जहरीला पदार्थ खाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि पत्नी और ससुरालियों के कथित उत्पीड़न से तंग आकर शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खाया था। नोएडा के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे शिक्षक की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। नगर कोतवाली में अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र निवासी नरेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि आवास-विकास कालोनी निवासी किशन एक स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत है। आरोप है कि किशन की पत्नी मानवी, सास सीमा और साले ईशांत द्वारा उसका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। ससुराल पक्ष 5...