बुलंदशहर, अगस्त 31 -- Bulandsehar News: जिले में कानून-व्यवस्था और दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर एसएसपी ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कार्य में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में शिकारपुर थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि खुर्जा क्षेत्र में घटित एक मामले में समय पर कार्रवाई न करने पर बगराई चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि बीते दिन रविवार को शिकारपुर कोतवाली में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में कई किसानों ने धरना दिया था। इस दौरान शिकारपुर पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। कोतवाली में ही भाकियू और दूसरा पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। एसएसपी की प्रारंभिक जांच में शिकारपुर पुलिस की लापरवाही सामने आई। कार्य...