Bulandsehar News: शारदीय नवरात्र कल से, बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़
बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- Bulandsehar News: शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। बाजारों में लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है और ऑटो सेक्टर में इस बार बूम देखने को मिलेगी। नवरात्रों में खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। जिले के मंदिरों को भी रंग-बिरंगी लाइट व फूलों से सजाया गया है। दीपावली व धनतेरस तक जिले के बाजार पूरी तरह से गुलजार रहेंगे। महंगाई भी लोगों की जेब पर असर डालेगी, मगर आस्था के सामने महंगाई कोई खास मायने नहीं रखती है। माता रानी के नवरात्रों के सामान पर भी इस बार महंगाई है। दस से लेकर 50 रुपये तक सामग्री पर दाम चढ़े हैं, तो श्रद्धालुओं को दीपावली से पहले महंगाई का झटका लगेगा। बाजारों में इलैक्ट्रॉनिक सामान भी काफी संख्या में आ रहा है। फ्रीज, वॉशिंग मशीन, एलईडी सहित अन्य उपकरण आ गए हैं। व्यापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.