बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर गुलावठी अंडर पास के पास से 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी किए गये गैस के 02 सिलेन्डर बरामद किये गये।अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उन्होंने गिरफ्तार आरोपियों के नाम वासिफ और जैद निवासी ग्राम पीरबियावानी बताए। गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर किस्म के चोर है जिनके द्वारा ग्राम पीरबियावानी में मुस्तकीम के बंद घर से सामान चोरी करने की घटना की गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...