Bulandsehar News: शहर में सीवर लाइन के ढक्कन धंसे, हादसे का खतरा
बुलंदशहर, अगस्त 5 -- Bulandsehar News: शहर में पिछले दिनों मासूम छात्रा चारू के बारिश में खुले नाले में बहने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद भी नगर पालिका क्षेत्र में सीवर लाइनों के जर्जर और धंसे हुए ढक्कनों की समस्या बनी हुई है। शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीवर के ढक्कन सड़क की सतह से कई इंच नीचे धंस चुके हैं, जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। बारिश के दौरान जब सड़कों पर जलभराव हो जाता है, तब धंसे हुए सीवर ढक्कन दिखाई नहीं देते। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और पैदल राहगीर अचानक गड्ढे में फंसकर गिर सकते हैं। कई स्थानों पर वाहन चालकों को ढक्कनों से बचने के लिए अचानक दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों की चिंताएँ स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में लंबे समय से सीवर ढक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.