बुलंदशहर, अगस्त 25 -- Bulandsehar News: जनपद में मंगलवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। तड़के से ही आसमान में कभी घने बादलों की आवाजाही रही तो कभी रुक-रुककर बारिश होती रही। शहर में जहां दिनभर काले बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे, वहीं दोपहर बाद देहात क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में मंगलवार को देर शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन मेरठ रोड, भूड़ चौराहा, कुड़वल और खुर्जा रोड सहित आसपास के इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दिनभर छाए रहे बादल, बारिश ने दी राहत बारिश के कारण एक ओर जहां तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हुआ, वहीं दूसरी ओर निचले इलाकों और प्र...