बुलंदशहर, अगस्त 20 -- Bulandsehar News: नगर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में असामाजिक तत्वों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए लोकार्पण शिलापट तोड़कर गायब कर दिया। वार्ड सभासद की तहरीर पर नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में वार्ड सभासद चिराग अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया कि वार्ड में विकास कार्य पूर्ण होने के बाद नियमानुसार जनप्रतिनिधियों के नाम व पद अंकित करवाकर लोकार्पण पत्थर लगवाया गया था। इसमें मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, सांसद, विधायक, पालिका अध्यक्ष व सभासद के नाम दर्ज थे। ​आरोप है कि बीती 19 अगस्त की रात अज्ञात दबंगों ने लोकार्पण पत्थर को तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की होर्डिंग फाड़ने पर मुकदमा दर्ज इससे पूर्व 29 नवंबर 2025 की रात को भी इसी तरह शिलान्यास पत्थर क...