Bulandsehar News: शराब में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक पर चाकू से हमला,रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- Bulandsehar News: औद्योगिक क्षेत्र में युवक को नौकरी लगवाने के बहाने बुलाने और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औरंगाबाद क्षेत्र के गांव बकोरा निवासी रवि कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को गांव निवासी एक युवक ने उसके बड़े भाई योगेश कुमार को नौकरी लगवाने के बहाने जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र बुलाया था। आरोप है कि 23 अक्टूबर की रात उक्त युवक ने उसके भाई को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और नशे की हालत में चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उसे मरणासन्न हालत में घर के कमरे में बंद कर दिया। 25 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे आरोपी उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.