बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- सैदपुर में शनिदेव मंदिर का वार्षिक आयोजन Bulandsehar News: विकास खंड के गांव सैदपुर स्थित शनिदेव मंदिर में शनिवार को भगवान शनिदेव का 15वां वार्षिक भंडारा एवं शोभायात्रा भक्तिभाव के साथ आयोजित की गई। धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों के साथ आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर परिसर में हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद बैंड-बाजों और डीजे की धुनों के बीच कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा ने गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान भगवान शनिदेव और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। द...