बुलंदशहर, अगस्त 23 -- Bulandsehar News: हार्डवेयर व्यापारी से धोखाधड़ी कर ठग ने उसके खाते से Rs.26000 अपने खाते में स्थानांतरित करा लिए। सुशील कुमार पुत्र रामअवतार निवासी मुहल्ला अहारद्वार ने कोतवाली में तहरीर देकर अवगत कराया है, कि उसकी हार्डवेयर सामान की दुकान है। दुकान पर उसका बेटा तरूण भी बैठता है। 19 अगस्त को उसकी बेटा के पास एक नामचीन कंपनी का प्रतिनिधि बनकर एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर सम्पर्क किया, और सामान का आर्डर लेने के बाद उसको बिल भी दे दिया। तरूण ने यस बैंक के करंट खाता से 26000 रुपए उसके खाते में स्थानांतरित कर दिए। किंतु कई दिन तक सामान न आने पर पता चला कि उपरोक्त व्यक्ति ने उसे ठगी का शिकार बना लिया है। आरोपी ने फोन भी स्विच आफ कर लिया। इस संदर्भ में साइबर क्राइम उप निरीक्षक हर्ष मिश्रा ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच प...