बुलंदशहर, जुलाई 8 -- Bulandsehar News: प्रस्तावित ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे पर बीबीनगर-स्याना मार्ग पर उतार-चढ़ाव (एंट्री-एग्जिट प्वाइंट) बनाए जाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि इस मार्ग पर उतार-चढ़ाव की व्यवस्था की जानी अत्यंत आवश्यक है जिससे क्षेत्र के व्यापार, उद्योग और आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

बैठक का आयोजन बैठक का आयोजन उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री रामपाल सिंह तोमर के प्रतिष्ठान पर हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ठेकेदार ने की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेसवे से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बुलंदशहर और लखनऊ के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा। ऐसे में बीबीनगर-स्याना मार्ग पर उतार-चढ़ाव बनाया जाना आवश्यक है, ताकि क्षेत्र...