बुलंदशहर, अक्टूबर 5 -- Bulandsehar News: मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर का कोतवाली परिसर में व्यापारी सुरक्षा फोरम और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सम्मान किया। व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने बुके, अंगवस्त्र, पगड़ी व माला पहनाकर तथा क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त, रविंद्र गोयल, युगल गोस्वामी, प्रियतम प्रेम, रोहित पहाड़ी, राजकुमार गोयल, सुनील लखानी, दीपक गुप्ता, हिमांशु गुप्ता समेत व्यापारी तथा क्षत्रिय महासभा के प्रदीप राघव, राजकुमार राघव, अवजीत सिंह चौहान, मिल्केश चौहान, सुरेंद्र राघव, अरबेश सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...