बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में ससुर द्वारा अपनी ही बहू के साथ कमरे का दरवाजा बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता ने किसी तरह भागकर अपनी अस्मत बचाई। पीड़िता का अतिरिक्त दहेज के लिए भी उत्पीड़न किया गया। देहात पुलिस ने आरोपी ससुर समेत पति, सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में एक मोहल्ला निवासी पीड़िता विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि करीब 15 साल पहले उसका विवाह एक गांव के युवक से हुआ था। पीड़िता के अनुसार, उसका पति अलीगढ़ में पशु चिकित्सक है और अधिकतर वहीं रहता है। आरोप है कि ससुर की नीयत उस पर काफी समय से खराब थी और वह अक्सर अश्लील हरकतें करता था। 26 सितंबर की सुबह जब विवाहिता ससुराल में अपने कमरे की सफाई कर रही थी, तभी मौका पाकर ससुर कमरे में घुस आया और उससे ...