बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नेहरूपुर गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले पत्नी के मायके चले जाने के बाद से युवक तनाव में था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के छोटे भाई ने पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नेहरूपुर गांव निवासी सौरभ ने बताया कि उसके बड़े भाई सचिन (32 वर्ष) ने करीब पांच साल पहले हापुड़ निवासी ज्योति से प्रेम विवाह किया था। दंपति के कोई संतान नहीं थी। सचिन एक सिरेमिक फैक्टरी में सुपरवाइजर था। काम के चलते अक्सर घर पहुंचने में देरी हो जाती थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। सौरभ ने बताया कि विवाद के चलते करीब 10 दिन पह...