बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: शिकारपुर। नगर के सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यालय में स्वर्गीय सूरजभान मित्तल की पुण्यतिथि पर विद्यालय के अध्यक्ष विजेंद्र दत्त शर्मा, प्रबंधक अनिल कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार मित्तल, आशीष कुमार मित्तल, उनकी धर्मपत्नी पारुल मित्तल,कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या निशा गुप्ता ,शिशु वाटिका से प्रीति सिंह एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती और स्वर्गीय सूरजभान मित्तल के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया। स्वर्गीय सूरजभान मित्तल को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...