बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- Bulandsehar News: शासन ने जनपद में रजवाहों और नालों पर 10 स्थानों पर नए सेतुओं के निर्माण को मंजूरी दी है। इन सेतुओं के निर्माण पर करीब 7.09 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सेतुओं का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर रजवाहों और नालों पर बने पुल लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। इन पुलों से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों का आवागमन होता है। पुलों की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को हादसे का डर बना रहता है। कई स्थानों पर पुल संकरे होने से वाहनों के आवागमन में भी परेशानी होती है। नए सेतुओं के निर्माण से इन समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है। लोक निर्मा...