बुलंदशहर, अगस्त 23 -- Bulandsehar News: गांव जिरौली के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।रविवार दोपहर थाना छतारी क्षेत्र के गांव मौआदिमपुर निवासी मुकेश उर्फ मोनू (25) पुत्र रमेश बाइक से किसी काम से अनूपशहर आ रहा था। इसी दौरान अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग पर गांव जिरौली के निकट सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में चपेट में आ गया । जिससे मुकेश के सिर में गंभीर चोट आई।हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल मुकेश को उपचार के लिए अनूपशहर के सी एच सी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मुकेश की मौत की ...