बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के नगला शेखू गांव में स्थित लॉर्ड राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कार्यकर्ता रंजना सिंह रहीं, जिन्होंने विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। खेल हमें जीवन में परिश्रम, धैर्य और हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने में शिक्षा के साथ खेलों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के...