बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: सदर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने मंगलवार को वार्ड नंबर-8 का दौरा कर लोगों की समस्याएं देखीं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह घर-घर और गली-गली पहुंचकर महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य लोगों की समस्याएं सुन चुके हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पाया। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कई गंभीर समस्याएं सामने आईं। विधायक ने देखा कि पिछले करीब 10 दिनों से पानी की टंकी से जलापूर्ति नहीं हो रही है। कई स्थानों पर सीवर लाइन टूटी हुई है। ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। गलियों में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में नाले के पास करीब 20 फीट गहरा ...