बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- Bulandsehar News: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जीराजपुर में एक युवक पर जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक दबंग युवक ट्रैक्टर से दूसरे युवक को कुचलने का प्रयास करता नजर आ रहा है। आरोप है कि युवक इस तरह की हरकतों से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैलाना चाहता है। लोगों का आरोप है कि लगातार कार्रवाई के बावजूद कुछ युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई है और ट्रैक्टर सवार युवक की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर ...