Bulandsehar News: वायरल वीडियो: किसान को घर में घुसकर पीटा, फायरिंग और पथराव, वीडियो वायरल
बुलंदशहर, अक्टूबर 23 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव बांसुरी निवासी किसान अर्जुन सिंह ने छह नामजद और छह अज्ञात लोगों पर घर की दीवार पर चढ़कर फायरिंग और ईंट-पत्थर बरसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने 21 अक्टूबर की घटना के संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अर्जुन सिंह का कहना है कि घटना का सीसीटीवी वीडियो भी उनके पास है। तहरीर में कल्लू, सुंदर, नितिन, लाल, सचिन और सूरज के नाम शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.