Bulandsehar News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजपाल शर्मा का निधन
बुलंदशहर, जुलाई 6 -- Bulandsehar News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजपाल शर्मा 'पंडा जी' का सोमवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले चार माह से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही डिबाई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। डिबाई के मोहल्ला चौक दुर्गा प्रसाद स्थित उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। उनका अंतिम संस्कार राजघाट गंगा तट पर किया गया। उनके पुत्र पुनीत राजवंश ने नम आंखों के बीच उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक एवं क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.