बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के ईब्राहिमपुर उर्फ जुनैदपुर मौजपुर गांव में वन विभाग की जमीन पर ग्राम पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क बनाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 100 मीटर वन भूमि पर बिना अनुमति के इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई गईं। बाद में इसी मार्ग से प्रॉपर्टी डीलर की प्लॉटिंग साइट पर डंपर और ट्रैक्टरों की आवाजाही शुरू होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इसके विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, कामधेनु डेयरी के पीछे श्मशान घाट स्थित है। वहां पहुंचने के लिए जिस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है, वह गाटा संख्या 1403 में आता है और वन विभाग के अधीन है। श्मशान घाट तक आवागमन की सुविधा के लिए ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से रास्ते पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने की...