बुलंदशहर, नवम्बर 6 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर के न्यू शिवपुरी निवासी ईंट-भट्ठा कारोबारी चौधरी कल्याण सिंह और उनके परिजनों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने भट्टा स्वामी के साथ साथ उनके बड़े भाई और बेटे को भी फोन कर गाली-गलौज की तथा रंगदारी की मांग की। तीन-तीन सदस्यों को एक साथ मिली धमकी के बाद से पूरा परिवार दहशत के साए में है। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी चौधरी कल्याण सिंह के अनुसार, वह ईंट-भट्ठा का संचालन करते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए सीधे गाली-गलौज शुरू कर दी और प्रतिष्ठान प...