बुलंदशहर, अगस्त 4 -- Bulandsehar News: ​बुलन्दशहर। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद जगदीशपुर में मारपीट के दौरान घायल युवक की मौत के मामले में ढिलाई और लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना अहमदगढ़ विश्म्बर दयाल गंगवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले दो उपनिरीक्षक मनीष और सतीश को निलंबित कर दिया गया है। ​मिली ​जानकारी के अनुसार, बीते 31 जुलाई को ग्राम नौरंगाबाद जगदीशपुर में एक परचून की दुकान के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे। दुकानदार द्वारा विरोध करने पर शराबियों ने अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। वहीं मौजूद स्थानीय निवासी धर्मवीर उर्फ डीपी ने जब इसका विरोध किया, तो युवकों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।...