बुलंदशहर, जुलाई 5 -- Bulandsehar News: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अहार क्षेत्र में गंगा के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार से शुरू हुई जलस्तर में बढ़ोतरी रविवार को भी जारी रही। गंगा अब अपने सामान्य बहाव क्षेत्र से निकलकर किनारों की ओर बढ़ रही है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अवंतिका देवी गंगा घाट पर पानी सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वहीं सिद्ध बाबा गंगा घाट का कच्चा हिस्सा पूरी तरह पानी में डूब गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाट किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों को सुरक्षित स्थानों पर पीछे हटा दिया गया है।प्रशासन ने दोनों प्रमुख घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को गहरे पानी में नहीं उतरने की हिदायत दी जा रही है। पुलिसकर्मी लगातार लोगों को सतर्क रहने और स...