Bulandsehar News: रोटरी क्लब रॉयल ने विश्व पोलियो दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- Bulandsehar News: विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रॉयल द्वारा पोलियो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन एडवोकेट नितिन गर्ग एवं सचिव रोटेरियन अजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन एडवोकेट नितिन गर्ग जी ने कहा कि 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाने का उद्देश्य पोलियो जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा बच्चों को इस बीमारी से सुरक्षित रखना है। कार्यक्रम के बाद पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के साथ-साथ अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने रैली के माध्यम से लोगों को पोलियो से बचाव एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पोलियो उन्मूलन के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.