बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: नगर के रैनेसा स्कूल में शुक्रवार को दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य श्री अशोक माथुर व उपप्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान छात्रों ने सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों के लिए अंतरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी छह सदनों के छात्रों ने भाग लिया। मुख्य प्रशासक ने कहा कि छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे वह अपनी प्रतिभा को निखार सकें। यह भी पढ़ें- Shamli News: बी.एस.एम. स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली महोत्सव विभिन्न...