बुलंदशहर, अक्टूबर 16 -- रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव Bulandsehar News: नगर के सैदपुर रोड स्थित रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मृतक की पहचान मेहरबानपुरा निवासी अफरोन करीब 26 वर्ष पुत्र हशमत अली के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अफरोन अपने दस भाई-बहनों में सबसे छोटा था और पेशे से एक इलेक्ट्रीशियन था। बृहस्पतिवार दोपहर वह कहीं बिजली की फिटिंग का काम करने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब अफरोन वापस नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह पुलिस के माध्यम से परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक, युवक क...