Bulandsehar News: रुपये मांगने पर मजदूर पर जानलेवा हमला
बुलंदशहर, अगस्त 25 -- Bulandsehar News: बच्चे का उपचार करने के लिए मजदूर द्वारा ठेकेदार से रुपये मांगने पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया कि गांव डूंगरा जोगी निवासी प्रकाश पुत्र छोटेलाल ने कोतवाली में तहरीर देकर अवगत कराया है, कि पिछले कई वर्ष से वह अपने ही गांव के चुन्ना राजमिस्त्री के साथ काम कर रहा था। इसका हिसाब अभी तक साफ नहीं हुआ है। 19 अगस्त को उसका बेटा बीमार हो गया। इस संदर्भ में चुन्ना राजमिस्त्री ठेकेदार से अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो उसने कहा कि शाम को तेरा हिसाब ही कर दूंगा। और बिचोला बंबा के निकट बुलाकर लोहे की राड से हमला कर दिया। उसके साथ हमला करने में गांव के ही सुंदर तथा अमित चौधरी भी मौजूद थे। गंभीर घायल अवस्था में मौके से जान बचाकर भागा। और 112 नंबर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.