Bulandsehar News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- Bulandsehar News: जनपद में बुधवार को मौसम ने फिर करवट ली और रिमझिम बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में काले-घने बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप जरूर खिली, लेकिन जल्द ही बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई और हल्की से मध्यम रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया, जो शाम तक रुक-रुककर जारी रहा। रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। बारिश के कारण पारे में गिरावट दर्ज की गई, जिससे शहर का अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने मौसम के इस बदलाव का आनंद लिया。
आगामी चार दिनों तक बारिश के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक क्षेत्र में अभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.