Bulandsehar News: रिमझिम फुहारों से लुढ़का पारा, गुलाबी ठंड का अहसास बढ़ा
बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- बारिश और ठंड से जनजीवन प्रभावित Bulandsehar News: जिले में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। सुबह की शुरुआत घने बादलों और ठंडी हवाओं के साथ हुई, जिसके बाद रिमझिम फुहारों का दौर शुरू हो गया। शहर से लेकर देहात तक कहीं हल्की बारिश तो कहीं रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही, जिससे वातावरण में सिहरन बढ़ गई। नम हवाओं के चलते लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। राहगीर, वाहन चालक और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर जलभराव और कीचड़ के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को दोपहर के समय बारिश थमने के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान कुछ देर के लिए हल्की धूप भी खिली। हालांकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.