Bulandsehar News: रिफाहेआम इंटर कॉलेज के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
बुलंदशहर, जुलाई 25 -- Bulandsehar News: खुर्जा। संवाददाता। जीटी रोड पर रिफाहेआम इंटर कॉलेज के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने और आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर यह पता चला कि वह व्यक्ति काफी देर से सड़क किनारे बैठा हुआ था और अचानक नीचे गिर गया।उन्होंने बताया कि मौत के असली कारणों की पुष्टि केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। यह भी पढ़ें- Hapur News: अर्द्ननग्न अधेड़ का संदिग्ध हालत में मिला शव, मची अफरा-तफरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.