बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए बीते दो दिन राहत भरे रहे। सोमवार सुबह को तड़के से ही रूक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी सुबह से ही आसमान में कभी घने काले बादल मंडराते रहे तो कभी रिमझिम और तेज बारिश ने पूरे मौसम खुशनुमा बना दिया। दिनभर कभी बादल तो कभी बूंदाबांदी का मौसम बना रहा। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। शहर के मुख्य चौराहों और निचले इलाकों में जलभराव के कारण दिनभर यातायात व्यवस्था चरमराई रही और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से जारी बारिश के चलते कालाआम चौराहा, भूड़ चौराहा, डीएम रोड और कचहरी रोड, शिकारपुर रोड आदि सड़कों पर दिक्कतें झेलनी पड़ी। बारिश के बाद नगरपालिका के दावों की पेोल खुल गई। बारिश के बाद ...