Bulandsehar News: राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में आलोक ने जीता स्वर्ण पदक
बुलंदशहर, अक्टूबर 8 -- Bulandsehar News: नगर के बीएसजीएम इंटर कॉलेज के कक्षा 11वीं के छात्र आलोक कुमार ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 किलोग्राम जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। आलोक की इस उपलब्धि के साथ ही उसका चयन बैंकॉक में होने वाली एशियन आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आलोक की सफलता पर विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आलोक कुमार को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रधानाचार्य आभा अग्रवाल ने कहा कि आलोक ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उसका एशियन प्रतियोगिता के लिए चयन होना विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। अन्य विद्यार्थियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.