Bulandsehar News: राष्ट्रगान के अपमान पर कांग्रेसियों ने दिया शिकायती पत्र, जांच कर कार्रवाई की मांग
बुलंदशहर, अगस्त 24 -- Bulandsehar News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यक्रम स्थल से चले जाने संबंधी वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। मामले में सीओ सिटी को शिकायती पत्र सौंपा गया है। सोमवार दोपहर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, मनोज शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, रवि लोधी, प्रशांत बाल्मिकी समेत कई पदाधिकारियों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर सीओ सिटी को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि उन्नाव जनपद में आयोजित एक कार्यक्रम से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रथम दृष्टया राष्ट्रगान के दौरान सतीश महाना के मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से जाने का दृश्य है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रगान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.