बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: पहासू के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला ने सोमवार को राम वनवास,केवट मिलन,सुमन्त का अयोध्या लौटना तथा दशरथ मरण की लीला का मंचन हुआ। थाना प्रभारी अमित कुमार ने राम दरबार की आरती उतारी। रामलीला मंचन में दिखाया कि राम को वनवास जाने का वियोग राजा दशरथ सहन नहीं कर सके। उन्होंने राम- राम कहते हुए अपने प्राण त्याग दिए। दशरथ मरण का दृश्य देख कर पंडाल में बैठे दर्शक भावुक हो गए। रामलीला मंडली के कलाकारों ने राम वन गमन,तमसा नदी तट पर विश्राम, श्रृंगवेरपुर निवास,सुमन्त के अयोध्या लौटने और राजा दशरथ के विलाप के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: राजतिलक से वनवास तक की रामलीला का भावपूर्ण मंचन इस मौके पर महेंद्र बाल्मीकि,राकेश गंगल,शैलू शर्मा,यतेंद्र गौड़, पुनीत शर्मा,बिशम्बर वर्मा,म...