बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- Bulandsehar News: औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के मैदान में बुधवार की सुबह रामलीला स्थल पर भूमि का पूजन किया गया।मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामलीला स्टेज की पूजा अर्चना संपन्न कराई।जिसके बाद हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री रामलीला अभिनय मंडल के अध्यक्ष योगेश सिंघल,डॉक्टर कैलाश अग्रवाल,राजीव कौशल,दीपक अग्रवाल,नितिन सिंघल,मनोज गर्ग,सचिन वर्मा,डॉक्टर राजेश गोयल,नितिन गर्ग,मनोज गुप्ता,सुशील गुप्ता,संजय वर्मा,सुरेश अग्रवाल,राजेश गर्ग टीनू,बॉबी वर्मा,हरेंद्र लोधी,चेतन कंसल, वेध बनवारी लाल शर्मा,हेमंत गुप्ता आदि मौजूद रहे। रामलीला का मंचन चार अक्टूबर से स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा। रामलीला कमेटी गठित, पुनः योगेश सिंघल बने अध्यक्ष औरंगाबाद। यह भी पढ़ें- ...