Bulandsehar News: रामलीला मंच से मिशन शक्ति का दिया संदेश, हेल्पलाइन की जानकारी दी
बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- Bulandsehar News: थाना डिबाई क्षेत्र के ग्राम दानपुर में चल रही श्री रामलीला के मंच से मंगलवार को थाना डिबाई की मिशन शक्ति टीम ने अभियान 6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में बताया गया। टीम ने अपील की कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में बिना किसी डर के हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत करें। यह भी पढ़ें- Auraiya News: महामाई मंदिर में महिलाओं और बच्चों को बताए सुरक्षा के उपाय पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.