बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: औरंगाबाद में श्री रामलीला अभिनय मंडल के पदाधिकारियों की बैठक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष योगेश सिंघल के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। कोषाध्यक्ष धुव सिंघल ने वर्ष 2025 का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वर्ष 2026 के रामलीला आयोजन के लिए सर्व सहमति से फिर योगेश सिंघल को अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष योगेश सिंघल ने बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। रामलीला का मंचन 4 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक होगा। पुनित सिंघल, नितिन सिंघल, सचिन सिंघल,मनोज कुमार गोयल, राजेश गोयल,मंगलसैन शर्मा, गौरव गोयल, हरेंद्र लोधी,दीपक अग्रवाल, संजय वर्मा, संजय सिंघल, ललित शर्मा,अनुज सिंघल, कृष्णा अग्रवाल, चेतन कंसल, शरद वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...