बुलंदशहर, जुलाई 18 -- Bulandsehar News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप और बुलंदशहर के चहुंमुखी विकास का खाका खींचा। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत राम चंद्र भगवान, हनुमान जी, बांके बिहारी, भारत माता और 'हर हर महादेव' के जयघोष के साथ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामराज्य की अवधारणा के साथ यूपी आगे बढ़ रहा है। ​मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के नए उत्तर प्रदेश में विकास और समृद्धि का एक नया बुलंदशहर बन रहा है। उन्होंने 2017 से पहले के दौर को याद दिलाते हुए कहा कि उस समय बुलंदशहर भय और दहशत के साये में था, लेकिन आज यह जिला विकास के साथ मजबूती से जुड़ रहा है। ​कनेक्टिविटी का नया युग गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट है। ​सीएम योगी ने बुलंदशहर को कनेक्ट...