Bulandsehar News: रामकिशन बने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष
बुलंदशहर, जुलाई 25 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की सिकंदराबाद शाखा का चुनाव कार्यक्रम चुनाव अधिकारी किशोर कुमार वर्मा एवं हैदर अली की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर आपसी सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्विरोध निर्वाचन में रामकिशन को शाखा अध्यक्ष, जोगेंद्र सिंह को शाखा मंत्री तथा संजय कुमार को शाखा कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं पवन कुमार और अशोक कुमार को क्षेत्रीय प्रतिनिधि के पद पर मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं परिषद के सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर और शुभकामनाएं देकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.