Bulandsehar News: राधा अष्टमी महोत्सव को लेकर बैठक
बुलंदशहर, अगस्त 10 -- Bulandsehar News: श्रीजी संकीर्तन मंडल की ओर से आगामी राधाष्टमी महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए मंथन शुरू हो गया है। रविवार देर शाम गांधी मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इस बार तीन दिवसीय महोत्सव के तहत दो दिन कथा और अंतिम दिन विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद महामंडलेश्वर निखिलेश्वरानंद माधौ बिहारी दास महाराज ने बताया कि राधाष्टमी महोत्सव पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। 17 और 18 सितंबर को श्रीराधा रानी की संगीतमयी कथा का आयोजन होगा, जिसमें ब्रज के संत-महात्मा शिरकत करेंगे। इसके बाद 19 सितंबर को पुरानी मंडी स्थित दाऊजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- Nainital News: भवाली में निर्माणाधीन पार्किंग स्थल में होंगे सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.