बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: राष्ट्रीय पक्षी मोर को पकड़कर बाइक से ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में बाइक सवार दो युवक कथित तौर पर मोर को पकड़कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक रात के अंधेरे में जंगल से मोर को पकड़कर बाइक से ले गए। राष्ट्रीय पक्षी मोर वन्य जीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित है। रेंजर मोहित चौधरी ने बताया कि वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। वायरल वीडियो में बाइक चला रहा युवक वन विभाग का दैनिक श्रमिक है। जबकि दूसरा युवक वन विभाग में माली के पद पर तैनात है। जंगल में घायल अवस्था में यह मोर को लेकर आए थे। उपचार कराने के बाद मोर को वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्...