बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: खुर्जा जंक्शन मार्ग स्थित रामलीला मैदान में श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे सैकड़ों वर्ष पुराने रामलीला महोत्सव का रविवार रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला के साथ समापन हो गया। इस दौरान पारंपरिक लावणी-ख्याल दंगल का भी आयोजन किया गया। राज्याभिषेक होते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, महोत्सव के सफल आयोजन में योगदान देने वाले कलाकारों, सेवादारों और पुलिसकर्मियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रामलीला मंचन के दौरान दिखाया गया कि रावण वध के बाद अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम को भरत ने राजगद्दी सौंपी। इसके बाद वशिष्ठ मुनि ने भगवान श्रीराम का पहला तिलक कर राज्याभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Badaun News: रावण वध के साथ रामलीला महोत्सव का समापन कमे...