Bulandsehar News: राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बुलंदशहर, अगस्त 27 -- Bulandsehar News: तहसील क्षेत्र के गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पिलखनवाली में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी राखियां बनाईं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कक्षा-5 की छात्रा चारु प्रथम, कक्षा-4 की छात्रा कनिका द्वितीय एवं कक्षा-5के छात्र मयंक सैनी को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रक्षाबंधन पर्व के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम और सुरक्षा के संकल्प का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- C...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.