बुलंदशहर, अगस्त 27 -- Bulandsehar News: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद्र गोला , सुमन शर्मा, नमिता तथा प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने मां शारदा की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।इस अवसर पर मेहंदी एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता दोजपाल सिंह ने रक्षाबंधन पर्व की सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डाला। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- Chakradh...